बच्चों को न भेजें बाहरघर में दे उनका साथ

सुमन-के तरीक़े से समझाये उन्हें हाथ धोने का लाभ

रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से खतरा अधिक

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पदार्थों का करें सेवन

नोएडा, 24 मार्च 2020 शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि कोरोना का खतरा सबसे अधिक बुजुर्गों और बच्चों को हैक्योंकि उनकी रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में उनका खास ख्याल रखा जाना बहुत जरूरी है। एक ओर बुजुर्गों चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण व जागरूक होने के चलते बाहर का रुख कम कर रहे है वही बच्चों से इस तरह की अपेक्षा करना थोड़ा मुश्किल है। बच्चों को घर में रुके रहने के लिए परिवार के सदस्यों को उनकी मदद करनी चाहिए।

प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में उनका खास ख्याल रखा जाना बहुत जरूरी है। एकओर बुजुर्गों चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण व जागरूक होने के चलते बाहर का रुख कम कर रहे है वही बच्चों से इस तरह की अपेक्षा करना थोड़ा मुश्किल है। बच्चोंको घर में रुके रहने के लिए परिवार के सदस्यों को उनकी मदद करनी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनुराग भार्गव  ने बताया कि बच्चों को हाथों की स्वच्छता के बारें में जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्हें सुमन के तरीके से बार बार हाथ धोने के लिए प्रेरित करना चाहिएअभिभावक उनके साथ मनोरंजन का माहौल बनाएखेल खेल में उन्हें हाथ धोने के बारें में समझायें। घर पर रहकर उनके साथ ड्राइंगकविता व कहानी पढ़ना आदि करें।
बच्चोंकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें पोषण युक्त भोजन करायेउनपर किसी भी तरह का दबाव नबनाएं और न ही चिल्लाएँ। घर में इस तरह का माहौल बनाए कि उनका मन घर में लगा रहे।

शुरू करें कहानियों को सिलसिलाडाले पढ़ने की आदत

पहले केसमय में जिस तरह घर के बड़े छोटों को कहानी किस्से सुनाया करते थेअब इस परंपरा को फिर से शुरूकरने की आवश्यकता है। जिससे घर के बड़ों और बच्चों दोनों को घर में रहने के लिएप्रोत्साहित कर सकते हैं। मोबाइल लैपटाप से इतर बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ाने के लिए उनकी मदद करें। उनको आकर्षित करने के लिए रंगीन किताबों का सहयोग ले परिवार के सदस्य खुद भी इसमेंउनके भागीदार बने। लैपटाप मोबाइल आदि को एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर से सैनिटाइज जरूर करें। साथ ही यदि किसी बच्चे या बुजुर्ग को खांसी जुकाम है तो बाकी सदस्यों को इनसे दूर रखें।

क्या है सुमन का फॉर्मूला

कोरोनावायरस से बचाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुमन के फॉर्मूला के अनुसार हाथों को बार बार धोना है।
         एस- सीधा हाथ
         यू- उल्टा हाथ
         म- मुट्ठी
         ए- अंगूठा
         एन- नाखून
         के- कलाई
कोरोना वायरस से बचाव के चार प्रमुख संदेश
         हाथों को साबुन और पानी से धोते रहे
         खाँसतेऔर छीकते समय अपने नाक और मुंह को टिशु या रुमाल से ढके
         चेहरेआँखनाकमुंह को बार बार न छुए
         ज्यादाभीड़ भाड़ वाली जगह न जाएखांसी जुखाम वाले मरीजों से तीन फुट की दूरी बनाए रखे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts