संगीत सोम ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अतीक का कुत्ता भी मुलायम सिंह से हाथ मिलाता था
दिवाली मिलन समारोह में कहा- योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता, चुनाव के बाद अपराधियों पर और कार्रवाई होगी
मेरठ। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को दिवाली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने अतीक अहमद और मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वह दौर भी देखा है, जब अतीक अहमद का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था।
नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगीत सोम ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। इस सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों पर भी कार्रवाई होगी।
रालोद पर दिए बयान पर दी सफाई
संगीत सोम ने रालोद को डेढ़ जिले की पार्टी बताने वाले अपने पुराने बयान पर कहा कि यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में की गई थी। इसे गलत तरीके से पेश किया गया।
उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष की शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली बताने संबंधी बयान पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, प्रीतिश ठाकुर, मनोज चौहान, सतेंद्र भराला, मोहन किनौनी, भारत भूषण और आदेश कसाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment