त्योहारों पर विवेक बाफर ने दी शुभकामनाएं, बोले- विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी रालोद

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा- पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में करता रहूंगा काम, टिकट का फैसला हाईकमान करेगा

मेरठ। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने भी संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर नई ऊर्जा देने की पहल के बीच मेरठ के बाफर गांव निवासी युवा नेता विवेक कुमार बाफर को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

त्योहारों के अवसर पर विवेक कुमार बाफर ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि रालोद आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।



टिकट पर बोले- फैसला हाईकमान के हाथ में

विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर विवेक कुमार बाफर ने कहा कि टिकट का निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। हाईकमान जिसे भी जिम्मेदारी सौंपेगा, पार्टी के कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी पद या टिकट की अपेक्षा से नहीं, बल्कि पार्टी के एक समर्पित सिपाही के रूप में काम करते रहेंगे।

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

विवेक बाफर ने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उनकी प्राथमिकता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। उन्होंने कहा कि वह रालोद के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और नेतृत्व की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts