आदित्य कुमार बने मेरठ के नए एडीएम सिटी, बृजेश सिंह को मेडा सचिव की जिम्मेदारी

शासन ने 23 अफसरों के किए तबादले; अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी बनीं सहारनपुर की एडीएम प्रशासन, राजेश कुमार को मेरठ नगर निगम में तैनाती

मेरठ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में मेरठ के प्रशासनिक ढांचे में भी बड़ा बदलाव हुआ है। एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का सचिव बनाया गया है, जबकि आदित्य कुमार प्रजापति को मेरठ का नया अपर जिलाधिकारी (नगर) नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही मेरठ नगर निगम की अपर नगरायुक्त लवी त्रिपाठी का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है।



राजेश कुमार बने अपर नगरायुक्त

लवी त्रिपाठी के स्थान पर सिद्धार्थनगर में एसडीएम के पद पर तैनात राजेश कुमार को मेरठ नगर निगम का नया अपर नगरायुक्त बनाया गया है। शासन के आदेश के बाद जल्द ही सभी अधिकारी अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।

बृजेश सिंह को मिली मेडा सचिव की जिम्मेदारी

मेरठ के एडीएम सिटी रहे बृजेश कुमार सिंह को अब मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। उनका तबादला ऐसे समय हुआ है जब मेडा अवैध निर्माण और सेंट्रल मार्केट समेत कई महत्वपूर्ण मामलों को लेकर प्रशासनिक और न्यायिक स्तर पर सक्रिय है।

बृजेश सिंह का नाम इससे पहले भी तबादला सूची में आया था, लेकिन बाद में उनका स्थानांतरण रोक दिया गया था। अब शासन ने उन्हें मेडा सचिव की नई जिम्मेदारी दी है।

23 सितंबर से खाली था मेडा सचिव का पद

मेडा के पूर्व सचिव अर्पित गुप्ता को 23 सितंबर को पद से हटा दिया गया था। सेंट्रल मार्केट और अवैध निर्माण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में जानकारी और सूची दाखिल किए जाने को लेकर शासन स्तर पर नाराजगी सामने आई थी। इसके बाद से मेडा सचिव का पद खाली चल रहा था। अब बृजेश कुमार सिंह की तैनाती से यह पद भर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts