पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मेरठ। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन, मेरठ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment