वियरटुगेदर पुरस्कार के फाइनल में पहुंचे केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ के प्रधानाचार्य, सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री सुधांशु शेखर ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वियरटुगेदर पुरस्कार 2026 में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका शैक्षिक प्रोजेक्ट विशेषज्ञों के मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता के अंतिम चरण और पब्लिक वोटिंग के लिए चयनित हुआ है।
प्रतियोगिता के लिए दुनिया के 155 देशों से 60,633 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से श्री शेखर के प्रोजेक्ट का चयन हुआ। इससे पहले उनका प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे चरण में भी चुना गया था, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल के समक्ष अपने शैक्षिक नवाचार, उसके प्रभाव और व्यापक संभावनाओं को प्रस्तुत किया।
दिसंबर में मॉस्को में प्रस्तुति का मौका
वियरटुगेदर पुरस्कार का उद्देश्य नागरिक सहभागिता, सामाजिक पहलों और सकारात्मक बदलाव के लिए किए जा रहे कार्यों को अंतरराष्ट्रीय पहचान और मंच प्रदान करना है। यदि श्री शेखर का प्रोजेक्ट अंतिम विजेता प्रोजेक्ट के रूप में स्थान बनाता है, तो उन्हें दिसंबर 2026 में मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नागरिक सहभागिता मंच में अपने प्रोजेक्ट की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाएगा।श्री शेखर ने इस उपलब्धि को शिक्षा में नवाचार और सकारात्मक सामाजिक बदलाव के प्रयासों की वैश्विक पहचान बताया। विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment