मतदेय स्थलों के संभाजन पर राजनीतिक दलों के सुझावों और आपत्तियों पर हुई चर्चा

डीएम की अध्यक्षता में बैठक, ईआरओ द्वारा की गई कार्रवाई की दी गई विस्तृत जानकारी

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थल संभाजन की सूची पर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों से प्राप्त दावे-आपत्तियों तथा सुझावों के बाद संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार किया गया निस्तारण

बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा की गई। संबंधित ईआरओ द्वारा उनके परीक्षण के बाद की गई कार्रवाई से जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का संबंधित ईआरओ द्वारा परीक्षण किया गया है। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन की आगे की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में निर्वाचन अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सभी ईआरओ, मेरठ शहर के विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts