यूएई के डिप्टी पीएम ने अस्पताल में स्मित मच्छार से की मुलाकात, बहादुरी को सराहा

दुबई। यूएई के डिप्टी प्रधानमंत्री और शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अस्पताल पहुंचकर फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की। उन्होंने विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने के लिए स्मित मच्छार के साहस और जिम्मेदारी की सराहना की। स्मित मच्छार का फिलहाल दुबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शेख हमदान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित ने हिम्मत, जिम्मेदारी और मानवीय जीवन के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि स्मित यूएई की टीम और देश की कहानी का हिस्सा हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मित मच्छार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की थी। स्मित ने घटना के दौरान अपने अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने उनके साहस की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

घायल होने के बावजूद कराई सुरक्षित लैंडिंग

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने आपात संकेत भेजे थे। विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे शामिल थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में को-पायलट ने स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बावजूद उन्होंने विमान को सुरक्षित लैंड कराया और सभी 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts