जुड़वां बच्चों की मां कल्पना ने रखा पहला करवा चौथ व्रत

गर्भावस्था के चलते पिछले साल नहीं रख सकी थीं व्रत, इस बार बेटे रिवान और बेटी रीवा के साथ मनाया पर्व

मेरठ। गृह मंत्रालय में अधिकारी के पद पर कार्यरत कल्पना सिंह ने इस वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा। वर्ष 2025 में विवाह के बाद पहला करवा चौथ गर्भावस्था के कारण नहीं रख पाने वाली कल्पना इस बार व्रत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आईं।

फरवरी 2026 में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद कल्पना के लिए इस बार का करवा चौथ और भी खास बन गया। वह बेटे रिवान और बेटी रीवा की मां हैं। उनके पति जोगेंद्र सिंह ऊर्जा विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पूरा परिवार मेरठ के जेल चुंगी स्थित हाइडिल कॉलोनी में रहता है।

करवा चौथ के अवसर पर कल्पना ने पति जोगेंद्र सिंह की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा। विवाह के बाद पहले करवा चौथ से जुड़ी उनकी खुशी इस बार जुड़वां बच्चों के साथ दोगुनी हो गई। परिवार के लिए यह पर्व खुशियों और यादगार पलों से भरपूर रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts