भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक, मेरठ में मना जश्न

-- फाइनल में पाकिस्तान को हराया, क्रिकेटरों ने लहराया परचम

मेरठ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बाद अब पुरुष क्रिकेट टीम ने भी एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में पाकिस्तान की टीम को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की जीत में जहां देशभर में खुशी मनाई गई वहीं मेरठ में भी क्रिकेटरों ने खुशी में तिरंगा लहराया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 211 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने हुए पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने शानदार जीत प्राप्त की। भारत की जीत के बाद यहां ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, गांधी बाग, आईटीआई एकेडमियों में क्रिकेटरों ने खुशी मनाई। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट कोच अतहर अली के नेतृत्व में क्रिकेटरों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और खुशी मनाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts