सीसीएसयू में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश, छात्र-छात्राओं ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़

कुलपति के निर्देश पर शारीरिक शिक्षा विभाग ने कराया आयोजन, युवाओं ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का आयोजन किया गया। कुलपति के दिशा-निर्देशों के तहत शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ का उद्देश्य 'अनेकता में एकता ही हमारी शान है, इसलिए मेरा भारत महान है' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन प्रो. राकेश शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. दिनेश कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रवीण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की अखंडता और विविधता में एकता की ताकत का स्मरण कराता है। खेल गतिविधियां और इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और देशप्रेम की भावना विकसित करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में विभाग के शिक्षक एवं समन्वयक डॉ. दाऊ दयाल यादव, मौसम चौहान, आदित्य कुमार और अंकुश कुमार ने सक्रिय योगदान दिया। दौड़ में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts