एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा यूट्यूब प्रीमियम का लाभ
200 रुपये के ओटीटी टॉप-अप में 18 से अधिक प्लेटफॉर्म के साथ मिलेगी मनोरंजन की सुविधा
मेरठ। एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम मनोरंजन का अनुभव देने के लिए यूट्यूब के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहक एयरटेल के ओटीटी टॉप-अप के माध्यम से यूट्यूब प्रीमियम का लाभ उठा सकेंगे। इस सुविधा से यूट्यूब पर विज्ञापन-मुक्त वीडियो देखने के साथ बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इसमें यूट्यूब शॉर्ट्स का विज्ञापन-मुक्त अनुभव भी शामिल है। नियम एवं शर्तें लागू होंगी।
28 दिन की होगी वैधता
एयरटेल के 200 रुपये वाले ओटीटी टॉप-अप में 30 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, जी5 प्रीमियम, सोनीलिव सहित 18 से अधिक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधाएं भी शामिल हैं। यूट्यूब प्रीमियम को इस सूची में शामिल करने से ग्राहकों को एक ही पैक में मनोरंजन के अधिक विकल्प मिलेंगे।
एयरटेल ऐप से मिलेगा लाभ
यह टॉप-अप वैध रिचार्ज वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के मौजूदा प्लान के साथ उपलब्ध होगा। ग्राहक टॉप-अप खरीदने के बाद एयरटेल ऐप के ‘रिवॉर्ड्स और ओटीटी’ सेक्शन में जाकर यूट्यूब प्रीमियम का लाभ ले सकेंगे। मनोरंजन सुविधाओं वाले इस टॉप-अप की वैधता 28 दिन होगी। सुविधा जारी रखने के इच्छुक ग्राहक वैधता समाप्त होने के बाद दोबारा टॉप-अप खरीद सकते हैं।


No comments:
Post a Comment