अंतरराष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में दिया अडलक्खा ने जीता कांस्य पदक

रॉयल कॉमनवेल्थ राइटिंग प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल कर स्कूल का बढ़ाया गौरव

मेरठ।  के एल इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा दिया अडलक्खा ने प्रतिष्ठित द क्वीन्‍स कॉमनवेल्थ राइटिंग प्रतियोगिता-2026 में कांस्य पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल के 56 सदस्य देशों से प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

वैश्विक स्तर की इस प्रतियोगिता में दिया की उपलब्धि उनकी रचनात्मक लेखन प्रतिभा और मौलिक अभिव्यक्ति का प्रमाण है। उनकी सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने दिया को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी रचनात्मक लेखन और साहित्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts