पीवीवीएनएल में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

गांधी जयंती के अवसर पर बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित

मेरठ। गांधी जयंती के अवसर पर पीवीवीएनएल की ओर से 1 और 2 अक्टूबर को विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, ऊर्जा भवन के मुख्य परिसर में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने फीता काटकर किया। इस दौरान उनकी मौजूदगी में टेबल टेनिस और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के मैच खेले गए। प्रबंध निदेशक ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।



शुभारंभ अवसर पर निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, महाप्रबंधक लेखा अमित रोहिला, मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्र, स्पोर्ट्स ऑफिसर अल्का तोमर सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts