'स्पॉटलाइट सीजन 4' में नजर आएंगे आदित्य रिखारी और संजू राठौड़

मुंबई । भारत में म्यूजिक की दुनिया लगातार बदल रही है। अब सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शहरों और भाषाओं से आने वाले नए कलाकार भी अपनी आवाज और अलग म्यूजिक स्टाइल के साथ लोगों के बीच पहचान बना रहे हैं। इसी तरह के कलाकारों को एक मंच देने वाला म्यूजिक प्लेटफॉर्म 'स्पॉटलाइट' अब अपने चौथे सीजन के साथ लौट आया है। इस सीजन का आदित्य रिखारी और संजू राठौड़ भी हिस्सा होंगे।
दोनों ही इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप फॉर ब्रांड्स के साथ मिलकर 'हुंडई स्पॉटलाइट' के चौथे सीजन को पेश किया है। इस सीजन का मकसद अलग-अलग तरह के म्यूजिक और कलाकारों को एक मंच पर लाना है, जहां सिंगर्स नए साउंड को एक्सप्लोर करने के साथ दूसरे कलाकारों के साथ मिलकर कुछ नया तैयार करेंगे। कलाकारों को उम्मीद है कि इस सीजन के जरिए उनका संगीत देशभर के लोगों तक पहुंचेगा। सीजन 4 की शुरुआत संजू राठौड़ के मराठी गाने 'पाहिजे' से हुई। इस गाने में उनके साथ जूली जोगलेकर नजर आई। गाना रोमांस, मस्ती और सेलिब्रेशन का मिक्सअप है। मराठी म्यूजिक की अपनी खास पहचान के साथ यह गाना सीजन की शुरुआत को अलग अंदाज देता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts