पेंशनभोगी 30 नवंबर तक घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

कोषागार आने की जरूरत नहीं, मोबाइल, पोस्ट ऑफिस और जनसुविधा केंद्र से मिलेगी सुविधा

मेरठ। जिले के कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनभोगी एक से 30 नवंबर तक घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए कोषागार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। मुख्य कोषाधिकारी जान्हवी मोहन ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एक से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) की सुविधा से विशेष रूप से वरिष्ठ पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। पेंशनभोगी अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) एप्लीकेशन और आधार फेस आरडी (Aadhaar Face RD) एप्लीकेशन डाउनलोड करके घर बैठे ही जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा पेंशनभोगी अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस, जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पेंशनभोगियों को सुविधाजनक तरीके से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कोषागार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts