राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 26 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों का चयन

हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर तक होगी प्रतियोगिता, बुलंदशहर के 13 खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिनिधित्व का मौका

मेरठ। 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 के लिए जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएगी। जिला एथलेटिक संघ की सचिव निधि सिंह के अनुसार, भारतीय एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में तेलंगाना सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में दो आयु वर्गों के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। इनमें 12 वर्ष से अधिक और 14 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बुलंदशहर जिले के चयनित 13 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों का चयन तीन सदस्यीय चयन समिति की देखरेख में किया जाएगा।

सुबह नौ बजे से होगा ट्रायल

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से आयोजित होगी। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच होनी चाहिए। वहीं, 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए जन्मतिथि 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच निर्धारित की गई है।

24 अक्टूबर तक कराना होगा पंजीकरण

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट www.daabulandshahr.daasport.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। एंट्री करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 को शाम सात बजे तक निर्धारित की गई है। संघ ने खिलाड़ियों से समयसीमा के भीतर पंजीकरण कराकर चयन प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts