25 अक्टूबर को फ्रीडिश पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, शाम 7 बजे तीन चैनलों पर होगा प्रसारण

‘हर घर धुरंधर’ अभियान के तहत 10 करोड़ से अधिक घरों तक फिल्म पहुंचाने की तैयारी, रणवीर सिंह समेत कई दिग्गज कलाकार आएंगे नजर

मेरठ। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अब फ्रीडिश दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होगी। फिल्म का पहली बार फ्रीडिश पर प्रीमियर 25 अक्टूबर 2026 को शाम सात बजे एक साथ स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर किया जाएगा। ‘हर घर धुरंधर’ अभियान के तहत इस मेगा प्रीमियर के जरिए 10 करोड़ से अधिक घरों तक फिल्म पहुंचाने की उम्मीद जताई गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक्शन और रोमांच से भरपूर स्पाई सागा है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी देश के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले गुमनाम नायकों को समर्पित है।

फिल्म को इसके एक्शन दृश्यों, दमदार संवादों और कलाकारों के अभिनय के लिए सराहना मिली है। शाश्वत सचदेव के संगीत और फिल्म के गीतों को भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब फ्रीडिश पर प्रसारण के जरिए फिल्म को महानगरों के साथ छोटे शहरों और गांवों के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

जियोहॉटस्टार के प्रवक्ता के अनुसार, ‘हर घर धुरंधर’ पहल का उद्देश्य इस फिल्म को देशभर के परिवारों तक पहुंचाना है। 25 अक्टूबर को शाम सात बजे से तीनों चैनलों पर दर्शक फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की प्रस्तुति ‘धुरंधर’ का यह टेलीविजन प्रीमियर उन दर्शकों के लिए खास होगा, जो पहली बार फ्रीडिश के माध्यम से फिल्म देख सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts