यूपी में 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसडीएम बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में विभिन्न जिलों में तैनात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) सहित अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार राज बहादुर को एसडीएम हाथरस से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बुलंदशहर बनाया गया है। संजय कुमार यादव को एसडीएम लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ के पद पर भेजा गया है। दुर्गेश यादव को एसडीएम फतेहपुर से विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय बनाया गया है, जबकि शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय से एसडीएम फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में सुशील कुमार सिंह को एसडीएम मथुरा से एसडीएम फतेहपुर, हेमंत कुमार चौधरी को एसडीएम पीलीभीत से विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा मांधाता प्रताप सिंह को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से एसडीएम पीलीभीत बनाया गया है।

वहीं मयंक गोस्वामी को एसडीएम पीलीभीत से बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय लखनऊ और अजय कुमार को चकबंदी मुख्यालय लखनऊ से एसडीएम पीलीभीत भेजा गया है। अमित कुमार-2 को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली बनाया गया है। वहीं अशोक कुमार गुप्ता को स्थानांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts