पोषणCCSU ने 100 टीबी मरीजों को लिया गोद, 

किट वितरित कर टीबी मुक्त भारत का लिया संकल्प

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) की ओर से 100 क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लेकर उन्हें पोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने टीबी मरीजों को प्रोटीनयुक्त पोषाहार, संतुलित खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर श्रीमती शबाना बेगम ने उपस्थित टीबी मरीजों को रोग के लक्षण, बचाव, उपचार और नियमित दवा सेवन के संबंध में जागरूक किया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अजय कृष्ण यादव एवं डॉ. अरुण कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।



सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीनेशन भी किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने एचपीवी वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी दी। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे प्रतिभागियों को भी शबाना बेगम ने टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने टीबी मुक्त भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts