कृष्णमय हुआ के.एल. इंटरनेशनल स्कूल, नन्हे-मुन्नों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं

जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मटकी फोड़ और बाल कृष्ण के झूले ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

मेरठ। जागृति विहार स्थित के.एल. इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया।

मटकी फोड़ में बच्चों ने दिखाया उत्साह

जन्माष्टमी उत्सव के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ गतिविधि में भाग लिया। विद्यार्थियों ने घर से लाई गई मटकियों को आकर्षक ढंग से सजाया। बाल कृष्ण के लिए तैयार किया गया सुंदर झूला भी आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने बाल कृष्ण को झूला झुलाकर अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।

भारतीय संस्कृति और संस्कार अपनाने का संदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम, करुणा, सद्भावना और अच्छे संस्कारों की सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए।

कृष्णमय वातावरण में सजा जन्माष्टमी समारोह बच्चों के लिए आनंद, उत्साह और भक्ति से भरा यादगार अनुभव बन गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts