आयरनमैन की तैयारी में व्यस्त सैयामी खेर

मुंबई।व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सैयामी अपनी फिटनेस ट्रेनिंग को लेकर लगातार प्रतिबद्ध हैं। दो हाफ आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा कर चुकीं सैयामी अब तीसरी प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वह नियमित रूप से स्विमिंग, साइक्लिंग, रनिंग, स्ट्रेंथ और एंड्योरेंस ट्रेनिंग कर रही हैं। सैयामी ने कहा कि मेरे लिए यह दौर बेहद संतोषजनक रहा है, क्योंकि प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर बहुत कुछ हो रहा है। मेलबर्न में पल भर के लिए को जो प्यार मिला, वह मेरे लिए बेहद खास था। इसके बाद अक्षय सर और सैफ सर के साथ हैवान के प्रमोशन में जुटना भी उतना ही रोमांचक है। शेड्यूल काफी व्यस्त है, लेकिन मैं इसे सचमुच एंजॉय कर रही हूं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts