'बिग बॉस 20' में ईशा रिखी दिखाएंगी अपने अनदेखे शेड्स
मुंबई। एक्ट्रेस ईशा रिखी पिछले कुछ महीनों से रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी और उसके बाद हुए अलगाव की खबरों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच, उन्होंने हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में प्रवेश किया है। शो में कदम रखने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की।
ईशा ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट्स के जरिए अपने रिश्ते के बारे में कई बातें शेयर की थीं, जिसके कारण वह ऑनलाइन चर्चाओं और सुर्खियों का केंद्र बन गईं। लेकिन उन्हें इस बात का रत्ती भर भी पछतावा नहीं है। वह कहती हैं, 'मुझे जिंदगी में किए गए किसी भी काम का कोई पछतावा नहीं है। कभी-कभी समय गलत होता है, कभी-कभी आप कुछ परिस्थितियों के लिए तैयार नहीं होते हैं, लेकिन मुझे किसी भी चीज का मलाल नहीं है।'


No comments:
Post a Comment