'पुष्पा इम्पॉसिबल' में कदंबरी से होगी पुष्पा की सबसे बड़ी टक्कर

मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय शो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में दर्शकों को जल्द ही एक नया और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेगा। घर खोने की सच्चाई को स्वीकारने की कोशिश कर रही पुष्पा के सामने कदंबरी ऐसी चुनौती रखेगी, जो उसकी हिम्मत, धैर्य और दृढ़ संकल्प की कड़ी परीक्षा लेगी।

आने वाले एपिसोड्स में घर छोड़ने के बाद पुष्पा और उसका परिवार पड़ोसियों के सहयोग से नई परिस्थितियों का सामना करता है। इसी बीच कदंबरी उसे दोबारा घर लौटने का अवसर देती है। चुनौती से पीछे हटने के बजाय पुष्पा इसे स्वीकार कर अपने घर लौट आती है, लेकिन अब उसे कदंबरी के साथ एक ही छत के नीचे रहना होगा। दोनों के बीच हर दिन धैर्य, समझदारी और आत्मविश्वास की जंग देखने को मिलेगी।

शो में पुष्पा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा कि पुष्पा के लिए घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि उसके परिवार की यादों, भावनाओं और वर्षों की मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "पुष्पा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती और हर किसी को यह बात पुष्पा से सीखनी चाहिए। उसका विश्वास है कि हर चुनौती का सामना धैर्य, साहस और सही इरादे से किया जा सकता है। यही इस नए ट्रैक का सबसे मजबूत संदेश है।"

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुष्पा अपनी सूझबूझ और हिम्मत के दम पर कदंबरी को मात देकर न सिर्फ अपना घर, बल्कि अपनी खुशियां और सुकून भी वापस हासिल कर पाएगी।

'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts