बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

नयी दिल्ली । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बलिया के रसड़ा सीट से विधायक  वरिष्ठ विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। अपने क्षेत्र में वह जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे और लंबे समय से जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

बीमारी के चलते पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी था, लेकिन बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम की जानकारी परिजनों द्वारा बाद में दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts