हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में केडीएफ द्वारा पौधारोपण
मेरठ।शहर की प्रसिद्ध पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन संस्था कांति देवी फाउंडेशन(केडीएफ) द्वारा पौधारोपण महा अभियान के तहत हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज, साकेत में पौधारोपण किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. उपासना वर्मा, केडीएफ के वरिष्ठ संरक्षक राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर, संजीव जैन(जैनसंस) राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, उपाध्यक्ष वसीम अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी दीपक शर्मा, बॉलीवुड की नन्ही एक्ट्रेस सियल जैन व स्कूल की छात्राओं ने संयुक्त रूप से फलदार व फूलों के पौधे लगाए। इस दौरान हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली। पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंची बॉलीवुड की नन्ही एक्ट्रेस सियल जैन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्कूली छात्राओं में क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा था।
बता दें कि कांति देवी फाउंडेशन कि ओर से पौधारोपण महा अभियान की शुरुआत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से हो चुकी है जो नवंबर तक लगातार जारी रहेगा। नवंबर केडीएफ ग्रीन अवार्ड से पौधारोपण करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment