गोंडा विधायक ने क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन को किया काव्य सम्मान से अलंकृत

मेरठ। उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था काव्य कलश की ओर से गोंडा के टाउन हॉल में आयोजित काव्य अनुष्ठान में क्रांतिधरा मेरठ के विख्यात वीर रस के कवि सौरभ जैन सुमन को काव्य सम्मान से अलंकृत किया गया। गोंडा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं समाजसेवी डॉ. नीता सिंह ने बताया कि समारोह में देशभर से आए स्थापित एवं नवोदित कुल 51 कवियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मेरठ के सुप्रसिद्ध वीर रस के कवि सौरभ जैन सुमन का काव्य सम्मान रहा।

समारोह में वरिष्ठ कवि सौरभ जैन सुमन ने सभी प्रतिभागी कवियों को प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कविता समाज में संवेदना, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक चेतना का संचार करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में सह संयोजिका डॉ. शिप्रा सिंह के अलावा कवि मनोज चौहान, विख्यात मिश्रा, चंदन द्विवेदी, उत्कर्ष उत्तम, मीना बंधन, क्रांति सिंह सहित अन्य साहित्यकारों का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts