यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, गोरखपुर-बरेली-प्रयागराज को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव, मंडलायुक्त, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। फेरबदल में आवास एवं शहरी नियोजन, कृषि, गृह, लोक निर्माण, विद्युत, श्रम, नोएडा, यूपी आवास एवं विकास परिषद और यूपीएसआईडीए जैसे अहम विभाग शामिल हैं।

शासन के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना है।

ये हैं 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले

1. अनिल ढींगरा
गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

2. इन्द्र विक्रम सिंह
कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

3. रविन्द्र
प्रमुख सचिव, कृषि विभाग रविन्द्र को वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

4. वैभव श्रीवास्तव
पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव को बरेली का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

5. प्रकाश बिंदु
गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

6. भूपेन्द्र एस. चौधरी
बरेली के मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी को सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

7. शम्भु कुमार
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है।

8. डॉ. लोकेश एम.
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. लोकेश एम. को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

9. सोन्या अग्रवाल
प्रयागराज की मंडलायुक्त सोन्या अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है।

10. संदीप कुमार
राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) रहे संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

11. पुष्प राज सिंह
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

12. सतीश पाल
नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को विशेष सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।

13. डॉ. बलकार सिंह
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग रहे डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने की कवायद

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती से विभिन्न विभागों और मंडलों में प्रशासनिक समन्वय और दक्षता बढ़ने तथा विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts