वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री
60 साल बाद पूरी कैबिनेट एकसाथ ले रही शपथ
तिरुवनंतपुरम। केरल में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है, जहां वीडी सतीसन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। उन्होंने मलयालम में शपथ ली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। शपथ के बाद सतीसन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।
केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम भी इस समारोह में शामिल हुए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। दोनों नेता केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।
इसके अलावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजधानी पहुंचे। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं।
कैबिनेट में 14 नए चेहरे
केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।


No comments:
Post a Comment