मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र का हुआ जोरदार स्वागत
40 डिग्री टेम्प्रेचर में कार्यकर्ताओं संग पैदल निकले
मेरठ।प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने दक्षिण विधानसभा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर मंगलवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। नमो भारत ट्रेन से पहुंचे मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भैंसाली स्टेशन अंडरग्राउंड स्टेशन पर जुटी। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।
स्टेशन से निकलने के बाद डॉ. तोमर शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह पैदल ही ओघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्तेभर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं दिखा। करीब 40 डिग्री तापमान में बड़ी संख्या में समर्थक पैदल मार्च में शामिल रहे। कई कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आए।औघड़नाथ मंदिर में सोमेंद्र तोमर ने किया जलाभिषेक
सोमेंद्र तोमर पैदल यात्रा करके बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान कार्यकर्ता भी मंदिर में मौजूद रहे।सोमेंद्र तोमर की पैदल यात्रा में आबूलेन के हनुमान चौक पर यात्रा पहुंचते ही गुर्जर समाज सम्बन्धित जातिसूचक गाने भी डीजे पर बजाए गए।पी एल शर्मा रोड पर मंत्री सोमेंद्र तोमर की पैदल यात्रा पहुंचते ही व्यापारियों ने ढोल बजाकर और पटाखे फोड़कर स्वागत किया।
मंत्री के काफिले में सबसे आगे थप्पड़ कांड का मुख्य आरोपी
मंत्री सोमेंद्र तोमर के काफिले में थप्पड़ कांड के मुख्य आरोपी विकुल चपराना सबसे आगे नजर आया। इस वीडियो में जिस युवक के हाथ में पानी की बोतल है, वहीं विकुल चपराना है।विकुल चपराना का दिवाली के समय मेरठ में कपड़ा कारोबारी को सरेआम गाली देने और बीच सड़क माफी मांगकर नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल हुआ था।जिसमें विकुल चपराना ने कहा था कि मंत्री सोमेंद्र तोमर तेरा बाप है।


No comments:
Post a Comment