सोमेंद्र तोमर का शाहिद मंजूर पर तीखा पलटवार

 बोले - सैनिक कल्याण विभाग झुनझुना नहीं; सैनिकों का सम्मान

मेरठ।  मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सैनिक कल्याण विभाग को झुनझुना बताने वाले सपा विधायक शाहिद मंजूर के बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह विभाग सैनिकों के सम्मान और देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विभाग है।

मंगलवार को मेरठ पहुंचे मंत्री सोमेंद्र तोमर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस विभाग की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है और वह पूरी गंभीरता के साथ इसका निर्वहन करेंगे।स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सपा विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सैनिकों से जुड़े विभाग को झुनझुना बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग कोई झुनझुना नहीं बल्कि एक बड़ा और जिम्मेदारी भरा विभाग है, जो देश की सुरक्षा से जुड़े जवानों के सम्मान से संबंधित है।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts