चिता से अस्थियां निकालते व्यक्ति का वीडियो वायरल
तंत्र क्रिया के लिए अस्थियां निकालने का आरोप लगा
मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने चिता से अस्थिया निकालने के मामले में मोरना के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है युवक ने तंत्र मंत्र के लिए चिता से अस्थियों को निकाला। परिजनों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
भावनपुर के गांव मोरना निवासी रोहित बैंसला के पिता 56 वर्षीय अजब सिंह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते रविवार को उनका निधन हो गया था। उन लोगों ने रविवार शाम को गांव से बाहर बने श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया था।
पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह गांव निवासी एक युवक ने उनके पिता की चिता से एक व्यक्ति को अस्थियां उठाते हुए देखा और उसकी वीडियो भी बना ली। वहीं, चिता से अस्थियां उठाने का वीडियो देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।मामले की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए वीडियो दिखाई। आरोपित की पहचान गांव निवासी ताहिर के रूप में हुई। रोहित ने बताया कि ताहिर गांव में तंत्र क्रिया करता है। आशंका है कि वह तंत्र क्रिया के लिए उसने अस्थियां उठाई है।
रोहित ने आरोपित को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपित बच्चों की दवाई बनाने के लिए अस्थियां उठाने की बात कर रहा है। अभी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment