कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिली सेक्टर 4 की महिलाएं
सेटबैक कारवाई से राहत की लगाई गुहार, कई दिनों से जारी है धरना
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 4 में धरने पर बैठी महिलाएं सोमवार शाम को कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिलने पहुंची। जहां उन्होंने विधायक को अपनी समस्या बताते हुए अपने मकान को सेटबैक की कार्रवाई से बचाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने बताया कि हम तपती गर्मी में सड़कों पर बैठकर अपने मकान की गुहार लग रहे हैं लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।
विधायक अमित अग्रवाल ने उनको आश्वासन देते हुए कहा कि हमारे द्वारा पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया है, और सरकार आपके हित में कार्य भी कर रही है। क्योंकि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट का है और इसकी कोई अवहेलना नहीं कर सकता है, लेकिन हम आपका पक्ष भी मजबूती से रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
महिलाओं के साथ विधायक आवास पर पहुंचे रजनीश मित्तल ने बताया कि हमने उनको अपनी समस्या बताते हुए यह भी अवगत कराया की 1984 की नीति के तहत हमारे मकान में सेटबैक का कोई प्रावधान नहीं है। जिसके एक मकान का हमारे पास नक्शा भी है।
लेकिन जिस निर्णय के थे तहत अब कार्रवाई की जा रही है वह 2025 का है जिसमें सेटबैक का प्रावधान है। सभी मकान तभी के बने हुए हैं जब कोई सेटबैक का प्रावधान नहीं था। अब हम कुछ अन्य मकानों के नक्शे लेकर कल फिर से अमित अग्रवाल से मुलाकात करेंगे।
सेक्टर 4 में सेटबैक के विरोध में महिलाएं पर पिछले 15 दिन से धरने पर हैं। इस दौरान बीच में वे राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई से और भाजपा नेता विनीत शारदा से भी उनकी मुलाकात हुई थी । सभी ने उनको आश्वासन तो दिया लेकिन महिलाओं का कहना है कि जब तक उनको इस बात का कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलता है कि उनके मकान सेटबैक के कार्रवाई के तहत नहीं तोड़े जाएंगे तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment