पूर्व सीएम पिनाराई विजयन के 10 ठिकानों पर ईडी की रेड
सीएमआरएल मनी लॉन्ड्रिंग केस में की जा रही छापेमारीनई दिल्ली (एजेंसी)।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली जा रही है।
ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की है। जांच एजेंसी ने तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के किराए के घर पर भी छापा मारा। आरोप है कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने 2018 से 2019 के बीच पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। आरोप है कि आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा नहीं दी थी।
गौरतलब है कि मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने सीएमआरएल की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए साल 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।


No comments:
Post a Comment