रालोद ने कांशीराम का जन्म दिवस मनाया 

 मेरठ। रविवार को  राष्ट्रीय लोकदल ज़िला मेरठ कार्यालय पर आज बहुजन नायक कांशीराम का जन्मदिवस मनाया गया और सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया।

इस मौके पर  सांसद बागपत डॉ. राजकुमार सांगवान के कहा कि कांशीराम साहब कहते थे कि राजनीतिक सत्ता ही वह मास्टर चाबी है, जिससे सभी ताले खुलते हैं" और उन्होंने "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के नारे के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।

ज़िला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कार्यालय मेरठ पर एकत्रित हुए और बहुजन नायक साहब काशीराम के जन्म दिवस पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि काशीराम  के विचार हमको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं काशीराम साहब ने सर्व समाज के लिए कार्य किया और आज संपूर्ण देश उनको उनके जन्म दिवस पर याद कर रहा है।

सदस्य ज़िला पंचायत प्रताप लोईया ने कहा कि कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन बहुजन हितों के लिया लगा दिया और आज बहुजन समाज उनके जैसे महापुरुष के बिना उनके विचारों के साथ आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद बागपत डॉ. राजकुमार सांगवान,ज़िला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, प्रताप लोईया,सतेंद्र तोमर, अभिषेक चौधरी ज़िला अध्यक्ष (सहकारिता प्रकोष्ठ), आशीष उर्फ़ पिंटू आदि के साथ काफी लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts