किसान नेता विजय सिंह पथिक की 144वीं जयंती के अवसर पर चौधरी जयंत सिंह मुख्य अतिथि- विनय प्रधान
मेरठ।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा क्रांतिकारी किसान नेता विजय सिंह पथिक की 144वीं जयंती के अवसर पर 14 मार्च को ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर स्थित रामलीला मैदान में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि चौधरी जयंत सिंह होंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विजय सिंह पथिक के संघर्ष, विचारों और किसान आंदोलनों में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। संगोष्ठी में उनके जीवन, किसान आंदोलनों में उनकी भूमिका और समाज सुधार से जुड़े विचारों पर चर्चा होगी। युवाओं को शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें जयंत चौधरी (केंद्रीय राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय), सुरेंद्र सिंह नागर (सांसद, राज्यसभा), सोमेन्द्र तोमर (राज्य मंत्री, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार), अशोक कटारिया (विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री), नरेन्द्र भाटी (विधान परिषद सदस्य) और तेजपाल नागर (विधायक, दादरी विधानसभा) शामिल हैं।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी और डा. यशवीर सिंह ने बताया कि समारोह में समाज के वरिष्ठजन विजय सिंह पथिक के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग साझा करेंगे। समाज के विकास, शिक्षा के महत्व, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, केपी कसाना और सविंदर भाटी, राष्ट्रीय महासचिव रामकेश चपराना, जिला अध्यक्ष मनोज चापराणा, अशोक भाटी, मनवीर नागर, राष्ट्रीय समन्वयक युवा नमित भाटी, सत्य प्रकाश विकल, दीपक भाटी, अजय गुर्जर और अरुण भाटी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
आयोजकों ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऐच्छर के रामलीला मैदान में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक को श्रद्धांजलि अर्पित करें।



No comments:
Post a Comment