K l में जिला टॉपर छात्र शिवाशीष का अभिनंदन
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में जी मैन 2026 में 99.93 परसेंटाइल के साथ जिला टॉपर बने विद्यालय के छात्र शिवाशीष चौहान ने विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य के साथ में भाग लिया।
वार्ता में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया की नर्सरी कक्षा में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्र शिवाशीष चौहान ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए 96.2% अंकों के साथ कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्र की अन्य उपलब्धियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार से युक्त राज्य स्तर पर चयनित प्रोजेक्ट इंस्पायर मानक जिज्ञासा विज्ञान महोत्सव 2022 में डिजास्टर मिजिटेशन अर्बन होडिंग प्रोजेक्ट पर तृतीय पुरस्कार व राज्य स्तर पर वीवीएम में चयन आदि सम्मिलित हैं।
इसके अतिरिक्त छात्र ने अनेक सह पाठयक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान देने के साथ ही कक्षा 9 में सहायक हेड बॉय तथा कक्षा 10 में डिप्टी हेड बॉय के पद पर रहते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का भी प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिवाशीष के परिजन भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment