धूमधाम से होगा श्री मां बगलामुखी महायज्ञ

- आयोजकों ने बैठक में की तैयारी को लेकर चर्चा

देवबंद। मोहल्ला शिक्षक नगर स्थित मनीष त्यागी के आवास पर हुई बैठक में श्री मां बगलामुखी महायज्ञ की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता राजीव धीमान ने और संचालन हर्षित वर्मा ने किया। बैठक में भाजपा नेता अभिषेक त्यागी ने बताया कि श्री मां बगलामुखी महायज्ञ पिछले 8 वर्षों से होली से पूर्व त्रोदशी तिथि में प्रातः काल बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक उपरांत पूजन कर महायज्ञ का शुभारंभ होता है और चौदस तिथि पर महायज्ञ की पूर्ण आहुति होती है। यह महायज्ञ 24 घंटे तक चलेगा। इसके बाद मां बगलामुखी का भंडारा होगा।
अभिषेक त्यागी ने बताया कि मां महाकाली और बगलामुखी दुष्टों का संहार करने वाली महाशक्ति हैं और सृष्टि में यज्ञ एक अनादि महाअनुष्ठान है।
दीपक वाल्मीकि ने कहां कि यज्ञ से देवी-देवता, मनुष्य अर्थात संसार के सभी प्राणियों का कल्याण होता है। वर्तमान में मां बगलामुखी महायज्ञ का संकल्प केवल उन्हें प्रसन्न करने तथा जग का कल्याण करने के लिए किया जा रहा है।
हर्षित वर्मा ने कहा की शुद्ध सात्विक रूप में मां बगलामुखी संसार का कल्याण यश ऐश्वर्य मान सम्मान वैभव और लक्ष्मी धन प्रदान करने वाली है। राजीव धीमान व मनीष त्यागी ने बताया कि आचार्य सूर्यांश, आचार्य अंकित, आचार्य गौरव, पं. प्रवीन शास्त्री, पं. हिमांशु शास्त्री, आचार्य बसंत, आचार्य रोहित, आचार्य आकाश, पं. लक्ष्य शास्त्री, साधु भगत, पं. राज उपाध्याय महायज्ञ को संपन्न कराएंगे।
इस अवसर पर दीपक वाल्मीकि, राजीव धीमान, शिवम गुप्ता, मनीष त्यागी, अमित बीडीसी, शेर सिंह, मनोज बास्तम, अनुज भरतपुर  अंकित त्यागी, ठाकुर हरवीर सिंह, वासु, सुमित सैनी, रवि सैनी, संजीव पाल, वासु राणा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts