आनंद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और जगमोहन बने महानगर अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल गौतम ने सौंपी जिम्मेदारी
  मेरठ।राष्ट्रीय जाटव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल गौतम ने संगठन के ढांचे को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने आनंद कुमार जाटव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जगमोहन को मेरठ महानगर का अध्यक्ष घोषित किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल गौतम ने दोनों पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र सौंपते हुए कहा कि यह नियुक्ति समाज के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ सेवाकार्यों और कर्मठता को देखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी समर्पित समाज सेवियों को जोड़कर एक मजबूत टीम का गठन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नेमपाल गौतम ने बताया कि दोनों पदाधिकारी लंबे समय से समाज के पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है। इसी आधार पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts