शंकराचार्य के समर्थन में उतरी कांग्रेस
जिला और महानगर कांग्रेस ने किया अलग अलग प्रदर्शन
मेरठ। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में बुधवार को जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों ने जिला मुख्यालय पर अलग अलग प्रदर्शन किया। ज़िला इकाई के प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर इकाई के प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य स्वामी मुकुदानंद ब्रह्मचारी सहित कई लोगों को झूठे यौन शोषण के मामलों में फंसाया जा रहा है। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा और महानगर प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है, इसलिए इसका सम्मान करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, सय्यद आमिर रज़ा, हरिकिशन आंबेडकर, सलीमुद्दीन शाह, रीना शर्मा, पीयूष रस्तोगी, केडी शर्मा, राकेश कुशवाह, सपना सोम, सुनीता मंडल और योगी जाटव मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment