प्रेम -प्रसंग के चलते  भरे बाजार युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसात  हत्या

-वारदात के बाद बाइक सवार हमलावर हवा में पिस्टल लहराता हुआ भागा

-दो दिन पहले किया था हत्या का एलान, प्रेम प्रसंग के चलते की गई हत्या

मेरठ। बहसूमा थाना क्षेत्र सैफपुर फिरोजपुर  में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की भरे बाजार में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर हवा में पिस्टल लहराते हुए भाग गया।  दिन दहाड़े हुई इस वारदात के बाद से व्यापारियों में दहशत ही। हमलावरों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित गई है। साथ ही पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। आरोपी प्रेमिका का पति बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ युवक के परिजनों ने तहरीर दी है। 

गोविंदपुरी कालोनी निवासी 28 वर्षीय सुनील गाबा उर्फ सुरेंद्र उर्फ दुल्ला बुधवार दोपहर बाइक से सामान लेने के लिए रामराज कस्बे में गए थे, जब वह मुख्य बाजार में सनातन धर्म मन्दिर के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक सवार एक हमलावर ने उनकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही सुनील गिर गए। इसके बाद हमलावर ने पास में आकर सुनील पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक भरे बाजार में गोलियों की गूंज से लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पिस्टल लहराता हुआ बाइक लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सुनील को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  मवाना में भर्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी देहात अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जांच के फोरेंसिक टीम को बुलाकर पड़ताल कराई। सुनील के परिजनों ने एसपी देहात को बताया है कि सुनील का फलावदा थाना क्षेत्र के सनोता गांव निवासी विवाहित महिला पूनम से प्रेम प्रसंग थे। दो साल से पूनम सुनील के साथ ही रामराज में ही रह रही थी। इसको लेकर पूनम का पति सुनील से रंजिश रखता था। ग्रामीणों ने बताया, सुनील की मां छोटे बेटे विजय सिंह के पास दिल्ली गई हुई है। दोनों सूचित कर दिया है। 

सुनील के परिजनों के मुताबिक छह महीने पहले पूनम ने एक बेटे को जन्म दिया था, जो पैदा होते ही खत्म हो गया। इस घटना के बाद जब सुनील व पूनम कहीं जा रहे थे, तभी पूनम के पहले पति ने हत्या के इरादे से दोनों पर फायरिंग की थी, जिसमें वो दोनों बाल-बाल बच गए थे। उस वक्त भीड़ को देखकर हमलावर पिस्टल छोड़कर भाग गया था। सुनील के चाचा प्रेम सिंह का आरोप है कि उस समय हमलावर की पिस्टल पुलिस को सौंपते हुए थाना बहसूमा पर आरोपी पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता नहीं लिया। तभी से आरोपी हत्या की लगातार धमकी दे रहा था। उनका कहना था कि अगर पुलिस उस समय आरोपी पर कार्रवाई कर देती तो आज उनका भतीजा जिंदा होता।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीच बाजार में पहली गोली मारने के बाद हमलावर सुनील के पास पहुंचा था और चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले। इसके बाद हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सुनील को मौत के घाट उतार दिया और वारदात के बाद हमलावर बेखौफ होकर भाग गया। इस घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।

बाेले अधिकारी

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की है। साथ ही बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस ने  कब्जे में ली है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

-अभिजीत कुमार, एसपी देहात।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts