तिलकधारी" पाकिस्तान में का प्रोमो लॉन्च, 19 मार्च को होगी रिलीज 

 मेरठ।  सचित फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फीचर फिल्म "तिलकधारी" पाकिस्तान में भारत मे 19 मार्च को रिलीज़ की जाएगी जिसका प्रोमो  मंगलवार को गंगानगर के रेस्त्रा  में लॉन्च किया गया।फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मौज्जम खान, जिन्होंने कहानी को सामाजिक और भावनात्मक पृष्ठभूमि पर बड़े प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। फिल्म के निर्माता मुस्तकीम हैं। 

"तिलकधारी" एक ऐसी कहानी है जो समाज में भाईचारे, इंसानियत और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देती है। फिल्म में रिश्तों की गहराई, संघर्ष और सामाजिक सच्चाइयों को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। निर्देशक मोअज्ज़म खान  ने मीडिया को जानकारीर देते हुए बताया  यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है, जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी। फिल्म की शूटिंग बरेली, लखनऊ ,नेनीताल में की गयी। 

 फिल्म के विलेन प्रलयनाथ गेन्डा स्वामी (दीपक सिरके) शिवा रिनदानी म्युजिक डायरेक्टर नवीन जबेड़ा, फिल्म के गाने सलीम सैफी जी ने तैयार किये हैं। गानो का लेखन प्रदीप सक्सैना जी आदि हैं। फिल्म की कास्टिंग रोहित कुमार लिसाड़ी डायरेक्टर एम०एल० फिल्म प्रोडक्शन द्वारा की गयी है। इस मौके पर अनुज ठाकुर, लैविशा, विशाल खरवार, शिवा मंगवाना, मोहम्मद वसीम, नीति राजपूत आदि का अहम योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts