विश्व एड्स दिवस पर एनएएस डिग्री कॉलेज में जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन
मेरठ । विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एनएएस डिग्री कॉलेज में आज एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एनसीसी, एनएसएस एवं एनजीओ टीआई के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस का विषय “ बाधाएं दरकिनार, एच.आई.वी. पर सशक्त प्रहार” निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कटारिया द्वारा रेड रिबन काटकर किया गया। इसके उपरांत कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स तथा छात्रों की भागीदारी से जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें एचआईवी/ एडस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
रैली के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने एचआईवी/ एडस की रोकथाम, जागरूकता तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। और जिला शेरों का अधिकारी महोदय द्वारा टीवी की भी पूर्ण जानकारी दी गई वह जिला पम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा निक्शेमित्र बनाने की अपील की गई सभी प्रतिभागियों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डा विपुल कुमार , प्लान इंडिया वन स्टॉप सेंटर के सेंटर मैनेजर मोहम्मद इरफान अली आदि प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और छात्रों को जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।


No comments:
Post a Comment