मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने आरएम कार्यालय का किया घेराव 

 बोले अधिकारियों का है अभद्र व्यवहार 

मेरठ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर भैंसाली डिपो स्थित आरएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी अपनी मांगों के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता की थी जिसमे किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी और कर्मचारियों ने धरने का ऐलान कर दिया।

पिछले महीने भी कर्मियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर यहां प्रदर्शन किया गया था उस समय अधिकारियों द्वारा उनको आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी कर दी जाएगी। अब उनका आरोप है कि किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है इस बार जब तक अधिकारियों द्वारा ठोस समाधान नहीं होता है धरना जारी रहेगा।

भ्रष्टाचार में लिप्त हैं क्षेत्रीय प्रबंधक

रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री राजीव कुमार ने बताया कि मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक पूर्ण रूप से लिप्त हैं। जो समस्या क्षेत्रीय स्तर से सुलझाई जा सकती है वह भी उनके द्वारा नहीं सुनी जाती है। हर जगर उनके द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रोन्नति को बना दिया व्यापार- भारत भूषण

क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि हमने पिछले महीने भी प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें बताई थी। क्षेत्र के हर डिपो में इन्होंने अपने दलाल छोड़ रखे हैं, जो वहां से इनको पैसा लाकर देते हैं। पदोन्नति के नाम पर हर जगह व्यापार क्षेत्रीय प्रबंधक के द्वारा बना दिया गया है।

कर्मचारियों के साथ करते हैं अभद्रता

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर कोई कर्मी उनके पास किसी समस्या को लेकर जाता है तो प्रबंधक महोदय उसके साथ भी अभद्र व्यहवार करते हैं। लगातार उनके द्वारा मेरठ में भ्रष्टाचार करते हुए कर्मियों का शोषण किया जा रहा है।

 मुख्य मांगे 

- डीजल कटौती के नाम पर कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाए।

- क्षेत्रीय स्थानांतरण का व्यापार बंद हो।

- डिपो में मानक के अनुसार केंद्र प्रभारी तैनात किए जांए।

- प्रर्याप्त कर्मियों की तैनाती डिपो में की जाए।

- उनयोगहीन पटलों पर कर्मियों की नियुक्ति न की जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts