मेरठ जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का समापन
मुजफ्फरनगर ने जीती स्व.दीपक रतन क्रिकेट ट्रॉफी
मेरठ। रविवार को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के क्रिकेट मैदान पर मेरठ जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता (स्व. दीपक रतन, क्रिकेट ट्रॉफी) का समापन हुआ। प्रतियोगिता 9 नवम्बर से प्रत्येक रविवार आयोजित की जा रही थी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर ने कर कमलों से प्रतियोगिता का समापन करते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
फाइनल मैच जनपद मुजफ्फरनगर एवं जनपद हापुड के मध्य खेला गया। मुजफ्फरनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए और हापुड को जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य दिया। हापुड की टीम निर्धारित 19.2 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार, मुजफ्फरनगर ने हापुड को 14 रनों से हराकर स्व0 दीपक रतन, क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम की तथा प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। फाइनल मैच में जगत सिंह (मुजफ्फरनगर) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
समापन समारोह में एसएसपी विपिन ताड़ा आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, डॉ. एम.पी. सिंह,, सेनानायक,5वीं वाहिनी, उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, सहारनपुर एवं 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, अभिजीत कुमार,, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण मेरठ, राघवेंद्र कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ, अभिषेक तिवारी, क्षेत्राधिकारी, सिविल लाइन मेरठ, हरपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, मेरठ, महेश थपलियाल, प्रतिसार निरीक्षक, उदयवीर मलिक, सुनील कुमार, गिरीश चंद त्यागी, पंकज कुमार, आईटीआई सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुभाष पांचाल, इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच, जनपद बुलंदशहर द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: जनपद मुजफ्फरनगर
द्वितीय स्थान: जनपद हापुड
तृतीय स्थान: जनपद शामली


No comments:
Post a Comment