मुंबई में इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना पर इमरजेंसी लैडिंग
मुंबई,एजेंसी। शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब जेद्दाह से हैदाराबाद जा रही इंडिगों के विमान में बम की सूचना पर मुंबई में इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। इससे काफी देर तक यात्रियों में अफरातफरी मची रही। हालांकि, जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
बम की धमकी मिलने पर 7.32 बजे एटीसी ने फ्लाइट संख्या 6E068 के लिए इमरजेंसी का ऐलान किया। यह विमान A320 नियो था। विमान के मुंबई पहुंचने का समय 8.7 बजे था, लेकिन इसे बदलकर 8.20 किया गया। इस दौरान फायर बिग्रेड समेत पूरी तैयारी की गई। 8.17 बजे विमान की लैंडिंग हुई। जांच पूरी होने के बाद 12 बजे तक सभी टीमों को वापस भेज दिया गया।
इंडिगो प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, “1 नवंबर 2025 को जेद्दाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 68 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा पाया गया और विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। स्थापित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने में उनका पूरा सहयोग किया। हमने अपने ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया, जिसमें उन्हें जलपान उपलब्ध कराना और नियमित अपडेट साझा करना शामिल है। हमेशा की तरह, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”


No comments:
Post a Comment