शोभित विवि में राष्ट्रीय साइबर दिवस का आयोजन

मेरठ। शोभित विवि में राष्ट्रीय साइबर दिवस के अवसर पर “साइबर हाइजीन” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 70 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक ले. (डॉ.) कुलदीप कुमार थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. गणेश भारद्वाज ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों—रजिस्ट्रार डॉ. गणेश भारद्वाज, डायरेक्टर एप्लाइड एंड साइंस डॉ. आर.के. जैन, प्रोफेसर विजय माहेश्वरी और प्रो. मोहित किशोर भटनागरके स्वागत से हुई।कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर विजय माहेश्वरी ने साइबर हाइजीन पर विस्तार से बोलते हुए साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का प्रमुख माध्यम है।

डायरेक्टर डॉ. आर.के. जैन ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी हमें साइबर अपराधियों के जाल में फंसा सकती है। उन्होंने डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के मामलों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

कानून विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋषि यादव ने साइबर हाइजीन और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहित किशोर ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी में फंसने पर क्या कदम उठाए जाने चाहिए और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

संचालक ले. (डॉ.) कुलदीप कुमार ने कहा कि किसी अनजान नंबर से आए लिंक को कभी भी न खोलें और न ही अनजान प्रोफाइल की सोशल मीडिया रिक्वेस्ट स्वीकार करें। रजिस्ट्रार डॉ. गणेश भारद्वाज ने पासवर्ड समय-समय पर बदलने पर बल दिया।

एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंडर ऑफिसर तनिशा सिरोही ने कंप्यूटर और मोबाइल को सुरक्षित रखने के तरीकों की जानकारी साझा की। कैडेट अनन्या शर्मा ने कहा कि मोबाइल में कई तरह की सेटिंग्स होती हैं जिनसे साइबर हाइजीन अपनाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। कैडेट भूपेश, अभिषेक, अभिका यादव और दिनबंधु ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।अंत में कार्यक्रम के संयोजक ले. (डॉ.) कुलदीप कुमार ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts