आप प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश चौधरी हाउस अरेस्ट

बरेली जाने से रोका, पश्चिम प्रांत अध्यक्ष भी नजरबंद

 मेरठ।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश चौधरी को मंगलवार तड़के पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया। वह बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे।

पुलिस को विरोध प्रदर्शन की योजना की जानकारी मिलने के बाद सुबह करीब 5 बजे अंकुश चौधरी के आवास पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

बरेली जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ी

सूत्रों के मुताबिक, आप के पश्चिम प्रांत अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका और बरेली जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्या को भी उनके घरों पर रोक दिया गया। पार्टी नेताओं ने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का आरोप लगाया है।

अंकुश चौधरी ने सोशल मीडिया पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की रोक के बावजूद आप जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरती रहेगी।पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और बरेली जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts