वरिष्ठ कांग्रेसी नवनीत नागर का निधन
मेरठ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित नवनीत नागर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गुरुवार को ब्रजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पार्टी की स्थानीय इकाई में शोक की लहर दौड़ गई। पंडित नवनीत नागर कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने लंबे समय तक सेवादल की कमान भी संभाली।
विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मज़बूती प्रदान की। पंडित नवनीत नगर अविवाहित थे। उनके निधन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा और महानगर प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वो मज़बूत स्तंभ गिर गया जिस पर पूरी कांग्रेस को नाज़ था। उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट पर किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी, पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल, डॉ. हाशिम रज़ा, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, पीसीसी सदस्य सलीम खान, पूर्व पीसीसी सदस्य एम. इमरान, उपाध्यक्ष सलीम पठान, रीना शर्मा, आदित्य शर्मा, चौ. यशपाल, नईम राणा, विनोद सोनकर, रॉबिन नाथ गोलू, दीपक शर्मा, नसीम कुरैशी, विशाल वशिष्ठ, विक्रांत वशिष्ठ, मुगीस जिलानी, ज़िला अध्यक्ष गौरव भाटी, राकेश कुशवाह, महेंद्र शर्मा, सय्यद आमिर रज़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, सय्यद सलीमुद्दीन शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोगा, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष किरन बाला, अवनीश पंवार, फैसल मंसूरी और उवैस अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।


No comments:
Post a Comment