गृह क्लेश को लेकर युवक ने गोली मारकर आत्महत्या का किया प्रयास 

 गंभीर अवस्था में मेडिकल में भर्ती ,हालत गंभीर 

मेरठ। थाना गंगा नगर क्षेत्र के कसेरु बक्सर में युवक ने गृह क्लेश के चलते एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे पास के अस्पताल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। 

 घटना रविवार की शाम की है।कसेरू बक्सर निवासी आशीष मजदूरी कर अपना पेट पाल रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से काम न मिलने के कारण परेशान चल रहा था। रविवार की शाम को जिस समय अपने कमरे था। तभी  उसने तंमचे से अपने सीने में गोली मार ली। गाेली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की दौड़े तो आशीष खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। आनन फानन में परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गये। लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया। परिजनों का कहना है।  परिजनों का कहना है कि वह मजदूरी करता है और काम के लिये परेशान चल रहा था। उसको आये दिन समझाते रहते थे। उसने यह कदम काम की परेशानी की वजह से उठाया है।  वही घटना की जानकारी मिलते ही गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों ने जानकारी ली। पुलिस ने घटना स्थल से तमंचा भी बरामद कर लिया।  एसओ गंगा नगर अनुप कुमार का कहना है कि युवक ने ग्रह क्लेश के चलते तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी को प्रयास किया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसको मेडिकल में भर्ती करा दिया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts